डीएम व एसपी द्वारा विकासखंड मछली शहर आकांक्षात्मक ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र सरायबीका का निरीक्षण किया गया।

IMG-20230815-WA0053
Share

जौनपुर- जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा विकासखंड मछली शहर आकांक्षात्मक ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र सरायबीका का निरीक्षण किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र सरायबीका में नवीन प्रयास के अंतर्गत सेंसर के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जा रहा था, इस नवीन प्रयास के अंतर्गत माह जुलाई में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का वजन किया गया था और पुनः इस माह अगस्त मे उन्ही बच्चों का वजन लिया गया जिससे यह सत्यापित किया जा सके की यह सेंसर आधारित वजन मशीन ठीक से कार्य कर रही है कि नहीं।
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया गया कि बच्चों का वजन सही और नियमानुसार करें।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रामबदन सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपेश, मुख्य सेविका और कनिष्ठ लिपिक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थिति रही।