मिशन चंद्रयान-3 की अभूतपूर्व सफलता पर ओमेगा के बच्चों ने बाटी मिठाइयां।

IMG-20230824-WA0012
Share

जलालपुर। मिशन चंद्रयान-3 की अभूतपूर्व सफलता से पूरा हिंदुस्तान गौरवान्वित है ।इस अवसर पर ओमेगा पब्लिक स्कूल (सीनियर सेकेंडरी) छातीडीह के छात्र- छात्राओं द्वारा इसरो के वैज्ञानिकों के लिए बधाई गीत गाते हुए पराऊगंज बाजार में एक रैली निकालकर बाजारवासियो एवं राहगीरों में मिष्ठान वितरण करके खुशी का इजहार किया गया। विद्यालय के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्र ने बताया कि हमें लगा कि क्षेत्रीय लोगों के साथ इस खुशी को साझा करना चाहिए एवं इसरो के उन वैज्ञानिकों के सम्मान में जिनके अथक प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई यह कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी जिन्होंने रैली में हिस्सा लिया के साथ-साथ समस्त ओमेगा परिवार उपस्थित रहा।