संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ भंडारा

IMG-20230823-WA0098
Share

सोमवार से प्रारंभ हुआ था अखण्ड रामायण पाठ
जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज
नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का समापन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भव्य नवनिर्मित मन्दिर को जन सहयोग से निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा हुआ। मंगलवार दोपहर बाद से ही भंडारे में प्रसाद वितरण प्रारम्भ हो गया।जिसमे लगभग 15 हजारों लोगों ने प्रसाद रुपी भोजन ग्रहण किया। वहीं देर शाम से भगवत जागरण आयोजित हुआ। जो भव्य भण्डारे के साथ देर रात तक चलता रहा।

जौनपुर से दिवाकर मिश्रा के साथ दीपक सिंह की रिपोर्ट