नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के किनारे की पटरी कटी ,दे रही राहगीरों को दुर्घटना की दावत

IMG-20230818-WA0001
Share

—

जौनपुर/ जफराबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे कटी पटरी आम जनमानस व चलने वाले राहगीरों के लिए एक प्रकार से दुर्घटना की दावत दिखती नजर आ रही है। बताते चलें कि यह मार्गं एक राष्ट्रीय राजमार्ग है। आपको बता दे कि इस मार्ग से वाराणसी से लेकर लखनऊ के लिए सीधी जाती है जबकि इसी मार्ग से रोजाना हजारों गाडियां गुजरती जबकि इसमें आम आदमी से लेकर मंत्री व जिले के हर विभाग के आला अधिकारी व स्कूल बसें व एम्बुलेंस भी गुजरती है। मानो सभी विभागों के अधिकारियों की आंखें बन्द हो गई। जब कोई बड़ी घटनाएं हो जायेगी तो इसके जिम्मेदार आखिर होंगे कौन । जबकि यहां से एक काली मोटी पाइप गुजरी किसी विभाग की जरुर है। लेकिन यह विभाग अपना काम चला के चल दिए। इन्हें किसी की क्या फर्क। बड़ी पुरानी कहावत है कि काम बने बनता, भाड़ में जाए जनता ऐसा मुहावरा जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हौज गांव के पास नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला। अब देखना कि सड़क विभाग के कर्मचारी व आला अधिकारियों से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों की नजर अब पड़ेगी। या विभाग के कर्मचारी व आला अधिकारी कहीं घटना का इन्तजार तो नहीं कर रहें हैं।