सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

IMG-20230815-WA0056
Share

जौनपुर – उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद में दर्जी, बढई, नाई, कुम्हार, सुनार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, मोची हलवाई एवं लोहार ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आनलाइन बेवसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 30 अगस्त 2023 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदक पारम्परिक कारीगर दर्जी, बढई, नाई, कुम्हार, सुनार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, मोची, हलवाई एवं लोहार के क्षेत्र में कार्य करता हो। चयनोपरान्त लाभार्थी को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूलकिट प्रदान किया जायेगा एवं प्रशिक्षण अवधि मानदेय भी देय होगा।
                  विशेष जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में आ कर सम्पर्क कर सकते हैं।