September 20, 2024

आज हमारे देश के हर कोने कोने में आजादी का अमृत महोत्सव देशवासी मना रहे हैं,

Share

जौनपुर आज हमारे देश के हर कोने कोने में आजादी का अमृत महोत्सव देशवासी मना रहे हैं, इसी क्रम में आज आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के उद्देश्य से प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, इंडियन आयल के एरिया मैनेजर सत्यम सिंह व फर्म प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए लोगों में झंडा का वितरण किया गया साथ ही सभी लोगों ने झंडे के साथ अपनी अपनी सेल्फी भी सेल्फी प्वाइंट पर खिंचवाई।
इस उपलक्ष में जिला पूर्ति अधिकारी श्री साही ने बताया आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के नागरिकों में संघर्ष को दर्शाना और देश के प्रति सम्मान और आदर भाव को तीव्रता से प्रज्ज्वलित करना है। 200 सालों की अंग्रेजों की गुलामी के बाद हमारे भारत को सन 1947 में आजादी मिली, जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी थी। देश के समस्त नागरिकों को इस महत्व को समझना चाहिए।
                 इसी क्रम में आगे इंडियन आयल के एरिया मैनेजर सत्यम सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत का एक त्योहार है इसलिए भारत के सभी नागरिकों को इसमें हिस्सा अवश्य लेना चाहिए और इस त्योहार को धूमधाम से मनाना चाहिए। इस आजादी के उत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है और आप सभी देशवासियों को इस अभियान में हिस्सा लेकर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराना चाहिए।
              फर्म के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश को आजादी 15 अगस्त सन 1947 को मिली थी और उसी दिन हमारे देश का तिरंगा भी लहराया गया था इसलिए देखा जाए तो पहला स्वतंत्र दिवस 15 अगस्त 1947 को ही था इसके बाद 15 अगस्त 1948 को मनाया गया जो  आजादी की पहली वर्षगांठ थी। आज आजादी का अमृत महोत्सव देश को मिलने वाली आजादी का जश्न है जिसे हर 25 सालों में हमारा देश धूमधाम से मनाता है। आजादी का अमृत महोत्सव के दिन भारत पर मर मिटने वाले उन शहीदों और बलिदानियों को याद करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया और हमारे देश भारत को आजाद भारत बनाने के खातिर अपना सब कुछ देश पर कुर्बान कर दिया।
             इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, इंडियन आयल एरिया मैनेजर सत्यम सिंह, फर्म के प्रोपराइटर अजय सिंह, मैनेजर अभिलेश सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

About Author