पीली नदी पर कुल लागत 4 करोड़ 79 लाख रुपये से पुल निर्माण और पहुंच मार्ग निर्माण हेतु भूमिपूजन करके कार्य प्रारम्भ

IMG-20230730-WA0012
Share

बदलापुर विधानसभा के सिंगरामऊ क्षेत्र के अंतर्गत डेहुणा- भूला के मध्य पीली नदी पर कुल लागत 4 करोड़ 79 लाख रुपये से पुल निर्माण और पहुंच मार्ग निर्माण हेतु भूमिपूजन करके कार्य प्रारम्भ कराया।
डेहुणा- भूला के मध्य पीली नदी पर सेतु एवं पहुँच मार्ग निर्माण क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, यहाँ पीली नदी पर अभी पुल न होने से लोगो को बास बल्ली के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करना पड़ता था।
सेतु निर्माण से बदलापुर विधानसभा के लगभग दो दर्जन गांव आपस मे जुड़ जाएंगे, साथ ही यह पुल जनपद जौनपुर व प्रतापगढ़ जनपद को आपस मे जोड़ने का काम करेगा एवं क्षेत्रवासियों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।