September 19, 2024

नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया शिवपाल यादव

Share

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने होटल रिवर व्यू में प्रेस वार्ता के दौरान कहां कि भाजपा को दस साल जनता ने मौका दिया बीते नौ साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। हालात यह है कि आज प्रधानमंत्री जी लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। किसानों की आय नहीं बढ़ी। लूट हत्या बलात्कार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है भाजपा सरकार में इस देश में अपराध नंबर 1 पर हो गया है देश की जनता अब भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती हैं।
शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।
इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकासकार्य किये हैं। गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई च्वाइस हैं। जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। बीजेपी के पास कोई च्वाइस नहीं है। मुख्य रूप से विधायक लकी यादव, पंकज पटेल,पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव,लालबहादुर यादव, निवर्तमान अध्यक्ष डां अवधनाथ पाल,सत्येंद्र उपाध्याय,संगीता यादव, राहुल त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे

About Author