September 19, 2024

58 किलो संदिग्ध गोमांस के साथ दो गोतस्कर गिरफ्तार

Share

जौनपुर

खेतासराय पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के बरंगी गांव से दो गोतस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 58 किलो संदिग्ध गोमांस और और उसके काटने के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि सुबह पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बरंगी गांव में दो गोतस्कर गाय काटकर उसका मांस कहीं ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर वह खुद उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, कांस्टेबल दिनेश सरोज, दिनेश यादव, अमरनाथ यादव, लवकुश यादव, सुनील यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस देख दोनों तस्कर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। मौके पर उनके पास से 58 किलो संदिग्ध गोमांस, गड़ासा और लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों नेअपनी पहचान क्षेत्र के बरंगी निवासी मुनौवर और वजीर बताया।पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया ।

About Author