Jaunpur news जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

IMG-20261112-WA0085
Share

जौनपुर। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक शिकायत की स्थिति और उससे जुड़े तथ्यों को समझा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पीड़ितों की समस्याओं को लंबित रखने के बजाय प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक मामले का निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसपी ने यह भी हिदायत दी कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराएं।