Jaunpur news हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सिंगरामऊ पुलिस ने दबोचा

IMG-20261112-WA0086
Share

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, सिंगरामऊ पुलिस ने दबोचा
जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरामऊ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश यादव उर्फ भिन्डी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम यादव निवासी मेढ़ा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिंगरामऊ थाने में मुकदमा संख्या 121/26 दर्ज है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में सिंगरामऊ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अब्दुल वहाब, कांस्टेबल सौरभ सिंह और कांस्टेबल दीपू यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।