IMG-20261016-WA0021
Share

स्कूली बच्चियों ने अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण

शिक्षक नेता अरविंद शुक्ला की नई अनूठी पहल

जौनपुर। मिशन शक्ति के तहत पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर सिरकोनी व अभिनव प्राथमिक विद्यालय जफराबाद सिरकोनी स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को जफराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने बालरोग, त्वचा (स्किन), नेत्र, दंत और आर्थोपेडिक जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर तमाम रोचक जानकारी जुटाई।
स्कूल की छात्राओं के लिए अस्पताल का भ्रमण बेहद ज्ञानवर्धक रहा। छात्राओं ने अस्पताल की विभिन्न चिकित्सकीय गतिविधियों एवं अन्य सुविधाओं और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
चिकित्सक द्वारा जिले के पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर सिरकोनी व अभिनव प्राथमिक विद्यालय जफराबाद की 40 छात्राओं की जांच पर्ची बनाते हुए जांच की गई । उनको दवाये उपलब्ध कराई गई साथ ही साथ उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी हुई बातें समझाई गई ।
स्कूली छात्राओं के साथ शैक्षिक भ्रमण पर आये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने बताया कि अस्पतालों के शैक्षिक भ्रमण से जहां बच्चो को अस्पतालों की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती ही वही दूसरी तरफ वे स्वास्थ्य के बारे जागरूक भी होते है । ऐसे शैक्षिक भ्रमण स्कूली बच्चों के लिए अति आवश्यक है ।
शैक्षिक भ्रमण में स्कूली बच्चियों के साथ उनके अध्यापक श्रीमती छाया सिंह, मालविका सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह,राम मिलन, बिंदु कुमार गौतम, भरत लाल उपस्थित रहे ।

बाक्स
बीएसए ने शिक्षकों की किया सराहना
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ समीर कुमार ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की पहल पर सिरकोनी ब्लाक के दो विद्यालयों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का बच्चों के साथ शैक्षिक भर्मण करके उन्हें दी जा रही जानकारी पर प्रसन्नता जताई। कहा इस तरह के आयोजन किये जाने से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने पूरी टीम की सराहना किया।