Jaunpur news रात में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश, मंगलवार को तेज बारिश का एलर्ट

IMG-20260804-WA0016
Share

रात में गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश, मंगलवार को तेज बारिश का एलर्ट

मछलीशहर तहसील क्षेत्र में सोमवार की देर रात गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे भीषण उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट आई। वैसे बूंदाबांदी का सिलसिला शाम से ही रुक रुक कर शुरू था लेकिन शाम को मूसलाधार बारिश हुई।तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।तेज बारिश से कस्बों की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। मंगलवार को भी जौनपुर समेत प्रदेश के कुल 40 जनपदों में तेज बारिश का एलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार की सुबह एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।गौरतलब है कि बीते डेढ़ महीने में जौनपुर में औसत से काफी कम वर्षा रिकार्ड की गई है। रात की बारिश पर खुशी जाहिर करते हुए बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह ने बताया कि जिन किसानों की धान की रोपाई पूरी नहीं हो सकी हैं वे अब जल्द ही धान की रोपाई पूरा कर लेंगे और जिनकी रोपाई पूरी हो गई है वे खेतों में उर्वरक डालने पर जोर देंगे।बामी गांव के ही किसान शेर बहादुर सिंह ने बताया कि कल की बारिश से वाटर लेवल भी मेंटेन होगा।