Jaunpur news छठ पूजा से पहले प्रशासन ने संभाली कमान, डीएम-एसपी ने घाटों पर पहुंचकर परखी तैयारियां

IMG-20261113-WA0054
Share

छठ पूजा से पहले प्रशासन ने संभाली कमान, डीएम-एसपी ने घाटों पर पहुंचकर परखी तैयारियां

जौनपुर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने नगर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

घाटों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित विभागों के कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और घाटों पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं।

अधिकारियों ने घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों, साफ-सफाई, रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चन्द्रशेखर, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।