IMG-20261113-WA0006
Share

पिकप की टक्कर से बूम टूटा,पिकप चालक पर मुकदमा
जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर में स्थित रेलवे फाटक का बूम गुरुवार की देर शाम को पिकप के धक्के से टूट गया।जिसके चलते थोड़ी देर तक जाम की स्थिति बन गयी।
उक्त रेलवे फाटक के बूम को एक पिकप ने टक्कर मार दिया।जिससे बूम टूट कर लटक गया।इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी जफराबाद प्रभु नारायण सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उसके बाद यातायात को सुचारू रूप से संचालित करवाया।प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि छह बजकर 20 मिनट पर उक्त बूम पिकप के धक्के से टूट कर लटक गया था।मौके पर स्लाइडर बूम लगवाकर ट्रेनों का संचालन करवाया गया।लगभग पांच घण्टे बाद नौ बजकर 20 मिनट पर बूम को बना दिया गया।तब तक आरपीएफ के जवानों ने वाहनों का आवागमन कराया।उन्होंने बताया कि पिकप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।