Jaunpur news नाव घाट गोमती किनारे छठ पूजा की तैयारी पूर्ण, महिलाओं के लिए बनेंगे 2 चेंजिंग रूम।

IMG-20261113-WA0042
Share

नाव घाट गोमती किनारे छठ पूजा की तैयारी पूर्ण, महिलाओं के लिए बनेंगे 2 चेंजिंग रूम।

सीसीटीवी कैमरों से होगी छठ पूजा पर निगरानी, तैयारी पूर्ण।

जफराबाद।

नगर पंचायत जफराबाद के नाव घाट गोमती किनारे छठ पूजा को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नगर पंचायत की ओर से घाट पर व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहिला ने बताया कि छठ पूजा की तैयारी कर्मियों द्वारा तेजी से कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घाट के दोनों तरफ काफी संख्या में छठ पूजा में व्रती महिलाएं और अन्य परिजन जुटते हैं।
चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत की तरफ से महिलाओं के लिए 2 चेंजिंग रूम बनवाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पोर्टेबल सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा लगाया जाएगा। इसके साथ ही एलईडी टीवी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में लगभग 20 की संख्या में सफाई कर्मी लगकर लगातार घाट की साफ-सफाई में जुटे हैं। घाट की पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने छठ पूजा स्थल नाव घाट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि जोगेंद्र निषाद, ओवैश खान, सुपरवाइजर सौरभ कश्यप, वेद प्रकाश, रिजवान, अजहर, शहनवाज आदि मौजूद रहे।