Jaunpur news झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, रफ्तार पकड़ेगी धान की रोपाई

IMG-20260719-WA0015
Share

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, रफ्तार पकड़ेगी धान की रोपाई

मछलीशहर तहसील क्षेत्र में रविवार की भोर से हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है किसानों की उम्मीदें रोशन हो गई हैं।आज की बारिश से धान की रोपाई रफ्तार पकड़ लेगी। पिछले दिनों जो भी बारिश हुई थी वह रोपाई के लिए अपर्याप्त थी।बार- बार बिजली की कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझते हुए किसान रोपाई कर रहे थे।इस सम्बन्ध में बामी गांव के किसान शेर बहादुर सिंह का कहना है इन्द्र देव की कृपा से धान की रोपाई की लागत घट जायेगी और वाटर लेवल भी सुधरेगा।