Jaunpur news बयालसी पी.जी. कॉलेज में ‘L-आकार जैव-बाड़ परियोजना’ के तहत 101 पीपल वृक्षों का रोपण।
बयालसी पी.जी. कॉलेज में ‘L-आकार जैव-बाड़ परियोजना’ के तहत 101 पीपल वृक्षों का रोपण।
बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा ‘उत्तर प्रदेश प्रमाण (portal)’ के अंतर्गत परिसर प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक नवीन हरित पहल की गई है। महाविद्यालय के खेल मैदान की सुरक्षा, हरित आवरण और सौंदर्य में वृद्धि करने के उद्देश्य से “पीपल वृक्षों द्वारा खेल मैदान की L-आकार जैव-बाड़ (Bio-Fencing)” परियोजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत खेल मैदान के दो संलग्न भागों में L-आकार की तीन समान्तर पंक्तियों में 101 पीपल (Ficus religiosa) एवं अन्य पौधों का रोपण कर प्राकृतिक सीमा विकसित की जा रही है। प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह तथा IQAC समन्वयक प्रो. बृजेश कुमार मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान की मूल संकल्पना समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अनिल कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इस आयोजन में 40 NCC कैडेटों तथा 50 NSS स्वयंसेवकों सहित कुल 90 विद्यार्थियों ने स्थल की सफाई, गड्ढे तैयार करने, रोपण, प्राथमिक सिंचाई एवं पौध सुरक्षा में अनुशासित व सक्रिय सहभागिता निभाई।
