Jaunpur news सीता हरण,मारीच वध का हुआ मंचन,दर्शकों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे
सीता हरण,मारीच वध का हुआ मंचन,दर्शकों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे
जफराबाद।कजगांव नगर पंचायत स्थित माधोपट्टी गांव में बुधवार को श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वधान में मारीच वध सीता हरण राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। बुधवार रात की रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता राजीव सिंह व गांव के बुजुर्ग लोगों ने फीता काटकर व राम सीता जी की आरती करके की। माधोपट्टी रामलीला कमेटी की तरफ से हरियाणा में पीसीएस के पद पर चयनित मुस्कान सिंह का माल्यार्पण कर व स्मृति- चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बुधवार रात की रामलीला मंचन में रावण व मारीच का प्रसंग प्रस्तुत किया गया जिसमें रावण मारीच से कहता है की तुम हिरण का रूप धारण कर सीता मैया को जाकर आकर्षित करें जिससे मैं उनका हरण कर सकूं ,इस पर मारीच कहता यह काम मुझे नहीं होगा,रावण की क्रोध के आगे वह विवश हो जाता है।
दूसरे प्रसंग में सीता हरण का मंचन किया गया,
सीता मैया के खोज में राम का विलाप देख दर्शन भाव विभोर हो जाते हैं।
इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता का मंचन देख
लोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम की भूमिका गौरव सोलंकी,लक्ष्मण सोनल सिंह,हनुमान सर्वेश सिंह,सुग्रीव आशीष व बाली सचिन,सीता अनुराग सिंह , मारीच ध्यानचन्द रावण की भूमिका सिंटू ने किया। रामलीला का संचालन सौरभ सिंह व राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,
कोषाध्यक्ष राम सागर सिंह व्यवस्थापक रमा शंकर सिंह,राम निरंजन इंटर कॉलेज के प्रबंधक इस्रावती देवी, नितिन सिंह, अभिषेक सिंह,लालू सिंह,प्रवीण सिंह पप्पू,करुणेश सिंह, आशुतोष,पेंटर कृष्ण कुमार, अशोक सिंह बाबा आदि उपस्थित रहे ।
