Jaunpur news घर में घुसकर मारपीट किया मारपीट, मुकदमा दर्ज
घर में घुसकर मारपीट किया मारपीट, मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के रायपुर गांव में खूंटा उखड़ने के विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी वर्षा यादव एडोकेट पुत्री सियाराम यादव ने आरोप लगाया कि बीते 19 अक्टूबर को वह कचहरी से घर पहुंची।उसी समय शाम को लगभग 6:30 बजे पटीदार विवेक यादव खूंटा उखड़ने की बात को लेकर उसके घर में घुसकर वर्षा यादव के पिता शियाराम यादव को गला दबाते हुए मारने पीटने लगा। वर्षा व परिवार के कई लोगों ने आकर बीच-बचाव किया।तब जाकर वर्षा के पिता सियाराम की जान बची।
विवेक यादव वर्षा व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।वर्षा ने थाने पहुचकर तहरीर दी।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगलवार को गांव के विवेक यादव, लालती यादव, सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
