Jaunpur news राम ने किया रावण का वध,जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

IMG-20260823-WA0019
Share

राम ने किया रावण का वध,जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
जफराबाद।अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा विजयदशमी का पर्व मंगलवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के शिवाला मंदिर पर विजयदशमी का मेला आयोजित हुआ। मेले में भगवान राम ने रावण का वध कर माता जानकी को लंका से मुक्त कराया। रावण वध के उपरांत श्री रामलीला समिति जफराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा रावण का पुतला जलाया गया। उक्त मेले में आये लोगों ने जमकर खरीदारी की और मेले का भरपूर लुफ्त उठाया। भगवान राम व रावण का रथ मेले में पहुंचने के पूर्व श्री रामलीला समिति जफराबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा डीजे व गाजे-बाजे के भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकालकर जफराबाद बाजार में घुमाया गया। शोभायात्रा में भगवान जय श्री राम के जयकारे से जफराबाद क्षेत्र गूंज उठा। रात्रि 9.00 बजे अयोध्या के कलाकारों द्वारा भरत मिलाप व राजगद्दी की लीला का मंचन किया गया। 14 वर्ष बाद चारों भाईयों का मिलन देख दर्शक भाव विभोर हो गये। इस मौके पर जबिन्दर साहू, प्रमोद बरनवाल, छोटेलाल जायसवाल दीनानाथ निगम, भगवंत बरनवाल, राम जी गुप्ता, बृजनन्दन स्वरूप, प्रदीप सेठ, संजय शर्मा, चंद्रशेखर सरोज, संजीव निगम, शिवम बरनवाल, किशन बरनवाल, आशीष चौरसिया, रमाशंकर साहू, गुड्डू निगम सहित भारी संख्या लोग शामिल रहे।