Jaunpur news पुलिस अधीक्षक ने दो प्रभारी निरीक्षकों को सौंपी नये थाने की जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक ने दो प्रभारी निरीक्षकों को सौंपी नये थाने की जिम्मेदारी
जौनपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने दो प्रभारी निरीक्षकों को हटाकर उनके स्थान पर दो नये लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक का यह हल्का फेरबदल कहा जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक चंदवक रहे अमित कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर नियुक्त किया गया है जबकि मछलीशहर प्रभारी निरीक्षक रहे सतीश सिंह को क्राइम ब्रांच का रास्त दिखा दिया गया है। लाइन बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक केके सिंह को भी क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच से प्रवीण कुमार यादव को थानाध्यक्ष चंदवक बनाया गया और इन्हीं के साथ विनीत कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के विशेषज्ञों का मनना है कि यह पुलिस अधीक्षक द्वारा हल्का फेरबदल किया गया है। तबादला एक्सप्रेस चलना अभी बाकि है। इस फेर बदल में एक चर्चा और भी है कि कोतवाली के पुलिस चौकी शकर मंडी के चौकी प्रभारी कंचन को परमानेंट चौकी प्रभारी मान लिया गया है। यह लगभग चार वर्ष से अधिक इसी चौकी पर जमी हुई हैं जबकि एक सिपाही की नियुक्ती तीन से वर्ष से ज्यादा नहीं रहती। अधिक समय से एक ही स्थान पर रहने से पुलिस विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो रहें हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस जनपद की पूरी नौकरी कंचन पांडेय इसी चौकी पर पूरी करके ही जाएंगी।
