Jaunpur news जौनपुर में कल कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन का फैसला

IMG-20260719-WA0014
Share


जौनपुर में कल कक्षा 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन का फैसला
जौनपुर। जिले में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंचलिक केंद्र लखनऊ की ओर से जारी मौसम संबंधी एडवाइजरी के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों में भी 30 अक्टूबर को कक्षाएं नहीं चलेंगी। यह फैसला वज्रपात और भारी बारिश की प्रबल संभावना को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचना होगा
विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य बंद रहेगा, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्हें विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।