Jaunpur news किसानों की उम्मीदों पर कहर ढ़हा रही बारिश, कटाई बुआई पिछड़ना तय

IMG-20261030-WA0007
Share

किसानों की उम्मीदों पर कहर ढ़हा रही बारिश, कटाई बुआई पिछड़ना तय
मछलीशहर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की भोर से हो रही झमाझम बारिश किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है।धान की कटी पकी फसल बुरी तरह बर्बाद हो रही है।इस सम्बन्ध में बामी गांव के किसान रवीन्द्र सिंह ने बताया कि अभी मुश्किल से 20 से 25 प्रतिशत तक ही धान की कटाई हो पाई है। बारिश और हवा से धान की लम्बी प्रजातियों की फसल धराशाई हो रही है। सरसों, मटर,चना की बुआई का भी पिछड़ना तय है। सबसे ज्यादा नुकसान बोई गई आलू को लेकर है।अधिक बारिश से आलू के बीज खेतों में सड़ जायेंगे।आज की बारिश रबी खरीफ दोनों फसलों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।