Jaunpur news होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

Share

होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है: कृपाशंकर सिंह

होली मिलन में उडे गुलाल,फूलों की पंखुड़ियां, बिखरे सौहार्द के रंग

आदर्श तिवारी के फगुआ गीतों का बांधा समां

जौनपुर । नगर के सिद्धार्थ उपवन में कृपाशंकर सिंह मित्र मंडली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत पूर्व गृहराज्यमंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने रंग बिरंगे गुलाल लगाकर किया और होली पर्व की परंपरा के अनुरूप एक-दूसरे पर फूलों की पंखुडियां फेंककर होली की बंधाईयां दी। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने और मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। होली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का काम करता है।
कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार आदर्श तिवारी ने होली गीतों को एक से बढ़कर एक गा कर समां बांधे रखा,फगुवा गीतों ने लोगो को झूमने पर विवश कर दिया तो वही पूर्व विधायक सुषमा पटेल विधायक रमेश मिश्र, सुनीता सिंह ने फगुवा गीत होली खेला रघुवीरा गाकर होली मिलन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि फागुन का महीना में प्रकृति और सामाजिक प्राणी मदमस्त रहते है , सुषमा पटेल ने कहा की होली जीवन को सामूहिक रूप से आनंदित बनाने का उत्सव है।
इस मौके पर, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, डॉ हरेंद्र सिंह, लीना तिवारी, विद्यासागर सोनकर, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, दिनेश चौधरी,मुकेश सिंह,भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पुष्पराज सिंह,सुशील मिश्रा, डी सी एफ धनंजय सिंह , शशि मोहन सिंह, रत्नाकर सिंह, विवेक सिंह राजा,कुंवर जय सिंह, दुष्यंत सिंह,वीरेंद्र सिंह,राहुल सिंह,,सजल सिंह ,धीरू सिंह,अंजना सिंह,अंजना श्रीवास्तव,राजेश श्रीवास्तव,राजेश उपाध्याय,श्याम राज सिंह,मनोज अग्रहरि,विनोद अग्रहरि,रविन्द्र सिंह ,बृजेश यादव,समेत हजारों लोग रहे कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया,आभार कृपाशंकर सिंह ने व्यक्त किया।

About Author