Jaunpur news टेस्टिंग में पास हुआ जंघई फ्लाईओवर, वाहनों की निर्बाध आवा-जाही से बचेगा समय

IMG-20261030-WA0003
Share

टेस्टिंग में पास हुआ जंघई फ्लाईओवर, वाहनों की निर्बाध आवा-जाही से बचेगा समय
मछलीशहर। मछलीशहर – वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंघई फ्लाईओवर ने सारे इंतिहान पास कर लिये और बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच क्रेन लगाकर अवरोध के लिए लगाये गये पत्थरों को हटा दिया गया है अब टू ह्वीलर और फोर व्हीलर सभी प्रकार के वाहन निर्बाध रुप से आ जा सकते हैं। गौरतलब है कि जंघई रेलवे की पूर्वी क्रासिंग पर कभी कभी तीन चार ट्रेनें क्रास होती थी और कभी कभी घंटों तक क्रासिंग बंद रहती थी और लम्बा जाम लग जाता था। शादी विवाह के मौसम में तो बारातें बिलंब हो जाया करती थी।इस फ्लाईओवर के बन जाने से रेलवे क्रॉसिंग पर जाने के बजाय लोग फ्लाईओवर से उस पार जाने का प्रयास करेंगे। एक तरह से इस फ्लाईओवर के बन जाने से भदोही, जौनपुर और प्रयागराज जनपद की कनेक्टिविटी बेहतर हो जायेगी। स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पीयूष सिंह ने बताया कि टेस्टिंग पूरी हो गई है और इस फ्लाईओवर को खोलने की अनुमति मिल गई है और लोगों की सुविधा के लिए इसे अब खोल दिया जा रहा है।