February 10, 2026

Jaunpur news छात्रों की आवाज़ बनी वजह, विश्वविद्यालय में सख्त कार्रवाई

Share

छात्रों की आवाज़ बनी वजह, विश्वविद्यालय में सख्त कार्रवाई
कक्षाएं न चलने पर संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष पद से हटाए गए

जौनपुर विश्वविद्यालय में लंबे समय से कक्षाएं नियमित रूप से न चलने की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। छात्रों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपात कार्यपरिषद की बैठक बुलाई, जिसमें अहम निर्णय लेते हुए संबंधित संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को उनके पदों से पदमुक्त कर दिया गया।
इस पूरे मामले में छात्रा ईश्विका सिंह ने सीधे कुलपति से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा—
“जब विभागाध्यक्ष खुद ही कक्षा में नहीं आते, तो वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे देंगे?”
छात्रा के इस स्पष्ट और साहसिक सवाल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। बैठक में यह माना गया कि अकादमिक अनुशासन में लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई को छात्रों की आवाज़ की जीत माना जा रहा है। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार आगे भी कक्षाओं की नियमित निगरानी की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About Author