February 9, 2026

Jaunpur news स्कूल गई छात्रा हुई लापता

Share

स्कूल गई छात्रा हुई लापता

दादा ने थाने में दी तहरीर

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव की एक 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार समोधीपुर निवासी राममूरत यादव की पोती अंकिता यादव जो कक्षा 10 की छात्रा है। बीते 7 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। दादा राममूरत ने बताया कि उन्होंने स्कूल और रिश्तेदारों के यहाँ काफी तलाश की, लेकिन अंकिता का कहीं सुराग नहीं लगा।

पहचान और हुलिया

लापता छात्रा का रंग सांवला और कद लगभग 5 फीट 6 इंच है। लापता होने के समय उसने सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा और लाल कमीज पहनी थी।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

About Author