Jaunpur news आवारा साङ के हमले में पूर्व बैंक मैनेजर घायल हालत गंभीर

IMG-20251202-WA0007
Share

आवारा साङ के हमले में पूर्व बैंक मैनेजर घायल हालत गंभीर

जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर डाल्हनपुर कारगिल पेट्रोल पंप के पास आवारा सांड के हमले में पूर्व बैंक मैनेजर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालात नाजुक बनी हुई है।

बता दे की सोमवार की शाम 7:30 बजे कौड़िया मुरैना गांव निवासी सरायख्वाजा भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर अशोक यादव बाइक से किसी काम के सिलसिले में शहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डाल्हनपुर कारगिल पेट्रोल पंप के पास रामनरेश रेस्टोरेंट के सामने आवारा सांड ने उन पर प्राण घातक हमला कर दिया और सांड के हमले में वह बाइक समेत सड़क के पर गिर पड़े इस दौरान लोग दौड़े, जिससे वह उन्हें छोड़कर भागा। लेकिन अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको शरीर में कई जगह चोटे आई। घटना की सूचना पर भाई अश्वनी यादव लोगो के साथ पहुचे।
उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनके हालात गंभीर बताई गई है। इसके पहले भी उस आवारा साङ के हमले मे तीन लोग घायल हो चुके हैं।