लड़की को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

1000300742
Share

लड़की को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नवाबाद जंगल बदलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को पड़ोस के गांव कोतवालपुर का निवासी युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है ।
ऊक्त गांव निवासी शिव प्रसाद ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री को कोतवालपुर निवासी सौरभ पुत्र शिवप्रसाद बहला फुसला कर भगा ले गया है । सौरभ के बहकावे में आकर उसकी बेटी ने घऱ में रखे 20 हजार रूपये नगद सहित सोने की चैन व कान का झुमका इत्यादि लेकर चली गई।
शिवप्रसाद को जब पता चला कि उनके बेटी के भगाने में उक्त युवक के परिवार का हाथ है।तब वह इसकी शिकायत लेकर सौरभ के घर गए। जब पूछताछ करने लगे।इसी बात से तिलमिलाए सौरभ के घरवालो ने उन्हें पीट दिया। शिव प्रसाद ने इस मामले में रविवार को जलालपुर थाने में तहरीर देकर सौरभ सहित कुल चार लोगों पर केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक जलालपुर घनानंद त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।