पुलिस व राजस्व टीम के प्रयास से चकमार्ग बनने का काम हुआ शुरू

IMG-20241027-WA0033
Share

पुलिस व राजस्व टीम के प्रयास से चकमार्ग बनने का काम हुआ शुरू
जफराबाद।क्षेत्र के जमैथा गांव में शनिवार की रात से काफी बवाल के बाद चकमार्ग बनने का काम शुरु हो गया।यह मामला काफी चर्चा में था।
ज्ञात हो ऊक्त गांव के शिवपुर पुरवा में लगभग डेढ़ सौ घर है।जिसकी आबादी सात सौ के आसपास है।गांव में जाने के लिए रास्ता की समस्या थी।गांव में कुछ महीने पूर्व हुए चकबन्दी में ऊक्त पुरवा के लिए चकमार्ग के लिए जमीन दे दी गयी थी।लोग उसी से आ जा रहे थे।ऊक्त चकमार्ग को गांव के ही चंद्रेज यादव ने जोत कर खत्म कर दिया।उनका कहना था कि यह जमीन उनकी है।इसी बात को लेकर शनिवार को सैकड़ो की संख्या में गांव के लोग प्रधान अमरसेन यादव के साथ थाने ओर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंच कर न्याय की गुहार लगाने लगें।थानाप्रभारी देर शाम को राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर चकमार्ग की नापी करवाया।इस नापी में चंद्रेज यादव ने सहयोग किया।आखिर कार देर रात को मामला सुलझ गया।सुबह मिट्टी गिरवाकर चकमार्ग का काम शुरू हो गया।