August 14, 2026

Jaunpur news आज़ाद बिंद के परिवार को इंसाफ, एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं एक सरकारी नौकरी दी जाए:- सपा प्रतिनिधि मंडल

Share

आज़ाद बिंद के परिवार को इंसाफ, एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं एक सरकारी नौकरी दी जाए:- सपा प्रतिनिधि मंडल

जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़उर निवासी आज़ाद बिंद की हत्या पर आज समाजवादी पार्टी जौनपुर का प्रतिनिधि मंडल ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में मृतक आज़ाद बिंद के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घटना की पूरी जानकारी प्राप्त किया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से वार्ता कर नामजद अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने उपस्थित मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी,सरकार से 1 करोड़ की आर्थिक सहायता एवं परिवार की सुरक्षा की मांग किया गया।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए जंगलराज की संज्ञा दी।
सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार को समय रहते न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगीं
प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव और सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, ज़िला सचिव रामकेश बिंद, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्यामनारायण बिंद, जितेंद्र बिंद, दिनेश निषाद, अखिलेश बिंद आदि प्रमुख रूप से रहे।
इस आशय को सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

About Author