भरी बाजार में व्यापारी नेता से दुर्व्यवहार

Screenshot_20240819_162252_WhatsApp
Share

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने दो सिपाहियों पर अपने साथ दुव्यर्वहार करने का आरोप लगाया है। व्यापारी नेता के साथ हुए दुव्यर्वहार के बाद बाजार के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें को बन्द कर विरोध जताया। बताया गया कि श्रावण मास के पांचवें सोमवार को रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण त्रिलोचन मंदिर पर दर्शन करने वालों की भारी भीड़ थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने बाजार के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी और वाहनों को बाजार के अंदर नहीं घुसने दे रही थी। इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। व्यापारी नेता का कहना था कि आज रक्षाबंधन का त्यौहार है और बाजार में खरीदारी करने के लिए ग्राहक भी आ रहें है पुलिस उनकी भी बाइक को रोक रही थी सूचना पर मै पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों ने मुझसे भी दुर्व्यवहार किया।