जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के साथ जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया

1000033779
Share

जौनपुर – जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के साथ जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों के द्वारा बैरकों की सघन तलाशी ली गयी इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नही मिला। इसके पश्चात उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि बंदियों का समुचित इलाज किया जाए। समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए। अधिकारियों के द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता की जाँच भी की गयी ।
महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान बन्दी महिला कैदियो से उनके समस्याओ के सम्बंध में जानकारी ली और उनके बच्चों को चॉकलेट वितरित किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित पाई गई।
जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक एस के पांडेय से आग से बचने के उपाय से सम्बंधित जानकारी ली और फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।