महिला समस्या व उसका सरल समाधान”विषय पर विचार-गोष्ठी काआयोजन

IMG-20230815-WA0064
Share

शाहगंज। गांधी स्मारक पी.जी.कालेज,समोधपुर में मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिला समस्या व उसका सरल समाधान”विषय पर विचार-गोष्ठी काआयोजन हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य अध्ययनरत छात्राओं को उनकी स्वयं की समस्याओं और उसके समाधान के प्रति जागरूक करते हुए महिला समस्या का यथासम्भव निर्मूलीकरण है। कार्यक्रम की अध्य‌क्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय जन्म से आवासन पर्यन्त महिला समस्या के कारण और उनके निराकरण पर अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम में अंजली यादव, प्रज्ञा यादव नित्या मिश्रा खुशी पाण्डेय, उर्वशी सिंह, शिक्षा यादव, अंशू दुबे, काजल तिवारी, स्मृति दूबे, रिशू आदि छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।

प्रो.अरविन्द कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ.जितेन्द्र सिंह, डॉ विकास यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बिस्तार से बताया। इस अवसर पर बिंद प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन का अविनाश वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश कुमार मिश्र ने किया।