चन्दवक पुलिस ने गांजा व तमन्चा मय जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक शातिर अभियुक्त अम्बरीश उर्फ बच्चा को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2023-09-27 at 16.18.29
Share

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दवक महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 27.09.2023 को थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अम्बरीश उर्फ बच्चा उर्फ आयुष सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पटईल थाना चंदवक जनपद जौनपुर को 1.550 किग्रा0 नाजायज गांजा व एक देशी तमन्चा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित जनता इण्टर कालेज के पास ग्राम पटईल से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश/निर्देशों का पालन किया गया।