Jaunpur news समाजसेविका गिरिजा देवी की मनाई गई पुण्यतिथि
समाजसेविका गिरिजा देवी की मनाई गई पुण्यतिथि
पत्रकार वीरेंद्र मिश्र की माता को श्रद्धांजलि समारोह में किया नमन
जौनपुर। जिले की वरिष्ठ समाजसेवी रही श्रीमती गिरजा देवी पत्नी स्व लालजी मिश्र उर्फ पं लल्लन महाराज
के पुण्यतिथि मौके पर उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनों ने आने वाली नई पीढ़ी को समाज में उनके द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें याद किया।
यह भी बताया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी वह गरीब जरूरतमंद, असहाय लोगों की हमेशा मदद करती थी।
श्रीमती गिरिजा देवी जिले के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र मिश्र विराट की माता की थी।
शहर के ओलन्दगंज सिरताजी कटरा स्थित निज आवास पर आयोजित पांचवीं पुण्यतिथि मौके पर उपस्थित जिले के प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया।
उपस्थित जनों ने समाज के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा किया।
इस मौके पर मौजूद उनके बड़े पुत्र बरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र मिश्र “विराट”, अतुल मिश्र”पिंटू” व पौत्र डा०प्रशांत देव मिश्र “लकी,” निखिल मिश्र”अंशू” ,तूषार वत्स , प्रत्युष “कार्तिक ” परिवार के लोगों ने उनकी आत्मा की शान्ति लिए विधि विधान से पूजा पाठ करते हुये प्रसाद वितरण किया।
