मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पंचायत ने किया कार्यक्रम आयोजित

IMG-20230814-WA0087
Share

मछलीशहर ।मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर पंचायत ने कन्या कंपोजिट विद्यालय मंगलबाजार में किया कार्यक्रम आयोजित किया।
नगर पंचायत द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत उक्त विद्यालय के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण शपथ स्मारक स्थल पर हाथ में मिट्टी लेकर मिट्टी का पूजन किया गया। कलश का पूजन किया गया सभी लोगों को पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल व ईओ बृजकिशोर सिंह गौर ने मिट्टी को लेकर शपथ दिलाई और शपथ उपरांत सभी लोगों ने उस मिट्टी को उस कलश में डाला। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रवेश सिंह, मनोज कुमार चौरसिया, सभासद राजकुमार पटवा, दीपू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, अभय जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृपा शंकर श्रीवास्तव ने किया।