Jaunpur news 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान

IMG-20251202-WA0007
Share

9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान
जफराबाद।शासन के मनसा के अनुरूप डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हर घर तिरंगा फहराने के सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया।
सिरकोनी विकास खण्ड अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक के सभी कर्मचारियों की बैठक बुलायी गयी है।बैठक में सभी को हर घर लर तिरंगा फहराने को लेकर बताया जाएगा।ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों को तिरंगे को कैसे फहराया जाएगा इसकी जानकारी दी जाएगी।यही अधिकारी आम ग्रामीण जनता को झंडा को फहराये जाने सहित झण्डा फहराने तथा उसके रख रखाव को बताएंगे।जिससे कही झंडे का अपमान नही होने पाये।इसके अलावा झंडा सभी घरों पर सरकारी भवनों,सहित सार्वजनिक स्थानों पर झंडे को लगाया जाना सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों पर तिरंगे को मुख्य भवन के ऊपर ही लगाया जाए।बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि तिरंगे को लेकर शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही काम किया जाएगा।