Jaunpur news ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत,परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मचाया हंगामा
ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत,परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मचाया हंगामा
जफराबाद।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर सिरकोनी में शुक्रवार को नवजात की हुई मौत के दूसरे दिन जमकर हंगामा मचाया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
जलालपुर के सैदपुर गांव निवासी राजकुमार बनवासी की पत्नी अंजली देवी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई।वह अपने सास रेनू देवी तथा गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची।रेनू देवी ने बताया कि वहां पर मौजूद चिकित्सक ने अंजली की नार्मल डिलीवरी होने की बात बोला।उन्होंने बताया कि डिलवरी में अंजली को पुत्र पैदा हुआ।प्रसव के दौरान बच्चे की तबियत बिगड़ गयी।तब वहां मौजूद चिकित्सक ने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन की कमी है।यहां पर ऑक्सीजन नही है।इसके साथ ही आरोप लगाया कि चिकित्सक ने कहा बच्चे को मुह से ऑक्सीजन देते हुए शहर के किसी हॉस्पिटल ले जाओ।जिसके बाद बच्चे को बाइक से लेकर शहर के अस्पताल ले जाया जा रहा था।रास्ते मे उसकी मौत हो गयी।इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर पांच सौ रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था।उसके बाद भी परिजन बच्चे को जिंदा मानते हुए शहर के किसी नर्सिंग होम ले जा रहे थे।परिजनों का आरोप लगाया कि बच्चा जिंदा पैदा हुआ था।उधर स्वास्थ्य केंद्र के लोगो के लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।प्रभारी चिकित्सक डॉ राजीव कुमार ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया।उधर रेनू देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया है।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
