Jaunpur news पुलिस अधीक्षक ने कई चौकी प्रभारियों को किया तबादला, शंकरमंडी चौकी प्रभारी बरकरार
पुलिस अधीक्षक ने कई चौकी प्रभारियों को किया तबादला, शंकरमंडी चौकी प्रभारी बरकरार
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरूवार की देर रात कई चौकी प्रभारियों के कार्यों में फेरबदल करते हुए एक उपनिरीक्षक को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। चौकी प्रभारी सिपाह रहे अलोक कुमार त्रिपाठी को चौकी सरायपोख्ता का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी रहे राहुल रंजन के निलंबन के बाद लगभग एक सप्ताह बाद चौकी प्रभारी की नियुक्ति हुई है। वहीं जलालपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक आशीष पांडेय को सिपाह चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली के चौकी राज कॉलेज में तैनात उप निरीक्षक सुनिल कुमार यादव को जफराबाद कस्बे का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं जफराबाद चौकी प्रभारी रहे राधेश्याम सिंह को चौकी प्रभारी राज कॉलेज बनाया गया है। चौकी प्रभारियों के इस तबादले को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही चौकी प्रभारी शकर मंडी कंचन पांडेय एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। इनके बारे में चर्चा है कि लगभग चार वर्षो से एक ही चौकी पर लगातार चौकी प्रभारी बनी हुईं हैं जबकि पुलिस महानिदेशक का निर्देश है कि कोई भी पुलिसकर्मी तीन वर्ष से अधिक एक थाने पर नहीं रह सकता। इस तरह देखा जाए तो पुलिस के नियम और कानून की आंखों में धूल झोक कर यह चौकी प्रभारी बनी हुईं हैं। जैसा कि देखा जाता है कि सिपाही एक थाने पर तीन वर्ष से अधिक नहीं रह सकतें और उनका स्थांनतण कर दिया जाता है लेकिन इस चौकी प्रभारी ने पोस्टिंग के मामले में सिपाहियों को भी मात दे दिया है।
