Jaunpur news लंबित मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर ताकत दिखाएंगे शिक्षक

IMG-20261113-WA0063
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

लंबित मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर ताकत दिखाएंगे शिक्षक

अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में 18 नवंबर को जौनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में जिले भर से हजारों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहेंगे।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट से मिलकर होने वाले धरना के संबंध में एवं ज्ञापन सौंपा ।
जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषदीय शिक्षकों की अनेक न्यायोचित समस्याएं लंबे समय से शासन एवं जनपद स्तर पर लंबित हैं, जिनका निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है ।उन्होंने मांगपत्र के संबंध में बताया कि लंबित मांगों में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाए। समस्त अध्यापकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए ।सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति सहित अन्य मांगे प्रमुख है जिसको लेकर 18 नवम्बर को पूरे प्रदेश के बी एस ए कार्यालय पर
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे बजे तक जनपद के शिक्षकों द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरने की समाप्ति के उपरांत उसी दिन जिलाधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि को मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बाक्स

धरने की तैयारी में ये भी रहे मौजूद
जौनपुर। शिक्षकों की मांगों को लेकर होने वाले इस विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला के साथ जिला मंत्री रविचंद्र यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु तिवारी, विक्रम प्रकाश यादव, रामप्रसाद यादव, सुनील कुमार यादव, दीपक सिंह, घनश्याम मौर्य, अवधेश मौर्य, भरत बरनवाल, ओम प्रकाश यादव एवं आशीष यादव सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी व साथी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला एवं जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने जनपद के समस्त विकास खण्डों के पदाधिकारियों और शिक्षक साथियों से आह्वान किया है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा हेतु 18 नवम्बर को निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में बीएसए कार्यालय पहुंचकर धरना कार्यक्रम को सफल बनाएं।