Jaunpur news मड़ियाहूं में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विशालकाय डीजे अनियंत्रित होने से मची अफरा-तफरी

Share

मड़ियाहूं में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, विशालकाय डीजे अनियंत्रित होने से मची अफरा-तफरी

जौनपुर। सावन के पावन अवसर पर निकली कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को मड़ियाहूं कस्बे के गोला बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रा में शामिल ट्रैक्टर पर लगा विशालकाय डीजे अचानक असंतुलित हो गया, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते स्थिति संभाल ली गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार की संकरी सड़क और डीजे के बड़े आकार के कारण वाहन को आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान डीजे का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित एक मकान की ओर झुक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह के बड़े डीजे वाहनों के संचालन पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि ऐसे वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और प्रशासन को इनके संचालन के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि धार्मिक जुलूसों और अन्य आयोजनों में प्रयोग होने वाले डीजे वाहनों की ऊंचाई, चौड़ाई, ध्वनि स्तर और सुरक्षा व्यवस्था की पहले से जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

About Author