Jaunpur news आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Share

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

और ट्राई साइकिल वितरण

जफराबाद

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम क्षेत्र में हौज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि होली का त्योहार समाज में आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और रिश्तों में मिठास बढ़ाने का काम करते हैं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के सौजन्य से ट्राई साइकिल का वितरण भी किया गया। ट्राई साइकिल पाकर लाभार्थियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र सिद्धार्थ चौहान को क्लैट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एड ओमकार चौहान , राष्ट्रीय सचिव मुद्रिका चौहान, राष्ट्रीय सलाहकार नंदलाल चौहान, प्रदेश सचिव प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष सूरज चौहान, डॉ.आर. बी. चौहान- कमला हॉस्पिटल, जोगेंद्र चौहान ग्राम प्रधान महमदपुर, प्रेमचंद चौहान, बृजपाल चौहान, संतराम चौहान, उपेन्द्र चौहान, चंदन चौहान प्रधान, पूर्व प्रधानाचार्य डीएवी कॉलेज अरविंद चौहान, डॉ. रामधनी चौहान, दीपक चौहान, दिनेश चौहान, विजय चौहान, सुशील चौहान, सुभाष पासी आदि लोग मौजूद रहे।

About Author