Jaunpur news पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि, अजय राय रहे मुख्य अतिथि

150x150-LOGO-copy
Share


पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि, अजय राय रहे मुख्य अतिथि

Jaunpur news जफराबाद (जौनपुर): स्थानीय कस्बे के पूर्वी चौराहे पर मंगलवार की शाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अजय राय ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आज़ाद भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने हमेशा देश के हित को प्राथमिकता दी और गरीबों के कल्याण के लिए निर्णय लिए। आज का भारत उन्हीं की रखी गई मजबूत नींव पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, नगर अध्यक्ष फैयाज हाशमी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, राकेश शर्मा, रेखा सिंह, राकेश मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।