IMG-20261102-WA0033
Share

सुलभ न्याय के लिए लोक अदालत आज की जरूरत,
न्यायाधीश

लोक अदालत में निस्तारित हुए कई गंभीर पुराने मामले

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सिविल जज सीनियर डिवीजन /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देख रेख में रविवार को विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कैंप का आयोजन किया गया।
इस अहम शिविर में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह एवं मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।
           कार्यक्रम में स्टाल लगाकर विभागों के द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित  सरकारी योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगाराम गौतम के निर्देशन में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल यादव की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल में दस क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई।
रोटरी क्लब से संदीप सेठ और रविकांत, अतुल वेलफेयर ट्रस्ट से उर्वशी सिंह द्वारा गोद लिए गए कुल 10 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गयी।
        स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जांच, उपचार एवं शासन द्वारा टीबी मरीजों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी सुशील अग्रहरी द्वारा दी गयी।
           इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बस्ट, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन अवधेश सिंह, समस्त न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण कर्मचारीगण, उपस्थित रहे।

बाक्स
विभिन्न विभागों ने लगाया स्टॉल
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सिविल जज सीनियर डिवीजन /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देख रेख में रविवार को लगाए गए विधिक सहायता शिविर में आम जनता को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग के मरीजों को उनके खान-पान रहन-सहन और दवाओँ के बारे में विशेष किट उपलब्ध कराते हुए गंभीर रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के बारे में बताया गया।
आम नागरिकों को यह भी बताया गया कि लोक अदालत में छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण आपसी सहमत से करके खत्म करें।