तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

IMG-20241120-WA0023
Share

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
जफराबाद।स्थानीय कस्बे में पुलिस ने मंगलवार की देर रात को एक बदमाश को एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।बदमाश का चालान भेज दिया गया।
मुखबिर से मिली सूचना पर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव चौकी प्रभारी तथा हमराहियों के साथ कस्बे में मौजूद थे।उसी समय एक व्यक्ति दिखाई पड़ा।पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा।पुलिस के कन्स्टेबलो ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस मिला।पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ किया तब उसने अपना नाम मनीष यादव उर्फ बंगाली यादव उर्फ मंगल यादव उर्फ अभिषेक यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी भवनाथपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया।जब पुलिस ने बरदह पुलिस से जानकारी लिया तो पता चला कि बरदह थाने में भी मनीष यादव पर दो गम्भीर धाराओं के मुकदमे दर्ज है।थानाप्रभारी ने बताया कि बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।