Jaunpur news सरकारी नाले पर कब्जे का आरोप, पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज और उनके बेटे पर उठे सवाल

IMG-20261018-WA0033
Share

सरकारी नाले पर कब्जे का आरोप, पूर्व विधायक गुलाबचंद सरोज और उनके बेटे पर उठे सवाल

भू माफिया पोर्टल पर हुई शिकायत,44 फुट चौड़े नाले को पाटने का आरोप, पीड़ित ने न्यायालय के स्थगन आदेश का दिया हवाला।

जलालपुर। नेशनल हाईवे पर बीबनमऊ और महिमापुर गांव की सीमा के पास स्थित सरकारी नाले को पाटकर कब्जा करने का आरोप केराकत के पूर्व सपा विधायक एवं वर्तमान भाजपा नेता गुलाबचंद सरोज और उनके बेटे सुरेश कुमार सरोज पर लगा है। मामले में मनहन गांव निवासी बजरंगी यादव ने भू माफिया पोर्टल और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बजरंगी यादव के अनुसार, बीबनमऊ गांव में नेशनल हाईवे के किनारे उनकी बैनामे की जमीन है, जबकि उससे सटे महिमापुर गांव में गुलाबचंद सरोज के बेटे की जमीन स्थित है। दोनों भूखंडों के बीच करीब 44 फुट चौड़ा सरकारी नाला है, जिसके माध्यम से दोनों गांवों का पानी निकलकर सई नदी में गिरता है।
…….
सपा विधायक रहते हुए भी नाले पर कब्जे का हुआ था प्रयास।

पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2003 में भी नाले को सैकड़ों ट्रैक्टर से मिट्टी पाटकर कब्जा करने का प्रयास किया गया था। उस समय गुलाबचंद सरोज सपा के विधायक थे। बजरंगी यादव के मुताबिक, प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया था। इसके बाद स्थगन आदेश के चलते कथित कब्जे का प्रयास रुक गया था।

……..
भाजपा में शामिल होने के बाद सरकारी नाले कर लिए कब्जा।

बजरंगी यादव ने बताया इस समय वह भाजपा में शामिल हो गयें है जिसका लाभ लेकर वह दोबारा नाले को पाटकर कब्जा कर लिए है, जबकि दीवानी न्यायालय का स्थगन आदेश अभी भी प्रभावी है। उन्होंने न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकारी नाले पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
……..
सरकारी नाले पर अवैध कब्जा का थाने पर भी हुई शिकायत

इस संबंध में पीड़ित ने थाने में भी शिकायत दी है। पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किए जाने की बात कही गई है। मामले में आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।