IMG-20261018-WA0041
Share

जटायु -रावण संवाद का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

पूर्वांचल में बेहद ही खास है मछली शहर की रामलीला

जौनपुर। जिले के मछली शहर कस्बा स्थित ऐतिहासिक आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में जटायु रावण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। मंचन के दौरान रामलीला परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
आदर्श रामलीला समिति पुरानी बाजार द्वारा विगत 115 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया। जटायु रावण संवादों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐतिहासिक आदर्श रामलीला समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रामलीला नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्व पूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से लोगों को भगवान श्री राम के आदर्शों, धर्म, और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। मंचन में रावण की भूमिका में धीरज अग्रहरि,जटायु में प्रमीत गुप्ता,सीता की भूमिका में अहम श्रीमाली, कौशल्या में राजेश गुप्ता रहे।शिवम, संदीप, अमन, मोनू रिंकू सहित अन्य ने अभिनय किया।