छात्राओं को बताया किया गया जागरूक

IMG-20241120-WA0025
Share

छात्राओं को बताया किया गया जागरूक
जफराबाद।मिशन शक्ति के महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जफराबाद थाने की महिला कांस्टेबलों ने क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व कालेजों में पहुंचकर छात्राओं अहम जानकारियां दिया।उन लोगो छात्राओं को कहा की आप जागरूक होंगी तो आपके साथ समाज मे आपके साथ किसी तरह का अपराध नही होगा।छात्राओं को बताया गया कि महिलाओं के साथ कही भी कोई अपराध हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे।छात्राओं से कहा कि अगर उनके साथ किसी प्रकार का अपराध या घटना,छेड़खानी, मारपीट, अभद्रता आदि जैसा कोई मामला हो तुरंत शासन द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल करने को कहा।यह भी बताया गया कि नम्बर पर कॉल करने वाली महिला की पहचान गुप्त रखी जाती है।महिलाओं के लिए जितनी भी जानकारी घी वह बताया गया।
इस मौके पर उपासना सिंह,प्रज्ञा सिंह,रेनू यादव,किरन सिंह,आदि मौजूद रहे।